पंचपुरी बैजरो उन्नीस वीं सदी के आठवें दशक में 17 अक्टूबर 1881 को महान हिमालती राज्य उत्तराखंड के एक सामान्य से मूलनिवासी शिल्पकार परिवार में जन्में क्रांतिकारी समाज सुधारक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, 6 सितंबर 1932 पौड़ी काण्ड के नायक, ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के प्रणेता, एवम् 9 नवंबर 2016 को उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न सम्मान से विभूषित, युगपुरुष कर्मवीर जयानंद भारतीय की 144 वीं जयंती उनकी जन्म भूमि ग्राम अरकंडाई एवम् उन्ही के द्वारा वर्ष 1941 में स्थापित आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी, विकास खंड बीरोंखोंल, जनपद पौड़ी गढ़वाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 16 अक्टूबर को भारतीय की जयंती की पूर्व संध्या में उनकी जन्म स्थली ग्राम अरकंडाई वल्ली में उनकी पुत्रवधु मनुली देवी, पौत्र सत्यप्रकाश भारतीय, नरेंद्र भारतीय एवम् परिवार जनों संग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वृहत यज्ञ एवम् सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। 17 अक्टूबर को भारतीय जी की 144 वीं जयंती का शुभारंभ उनकी पुत्रवधु मनुली देवी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, तत्पश्चात उनकी जन्मभूमि ग्राम अरकंडई से प्रभातफेरी निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जयंती समारोह स्थल जयानंद भारतीय स्मारक भवन आर्य समाज पंचपुरी में पहुंचीं,जंहा पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों की उपस्थित में आर्य पुरोहितों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया, तत्पश्चात ऋषि लंगर में सैकड़ों लोगों ने एक साथ भोजन किया। लगभग 12 बजे मुख्य अतिथि, प्रोफेसर संजय ऋषिश्वर निदेशक महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि भारतीय की पुत्रवधु मनुली देवी, एससी एसटी इम्प्लाइज एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार, शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य, सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका कल्पेश्वरी, पोखड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, भोपाल सिंह रावत,एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश राठी, डॉक्टर धर्म शास्त्री,वासुदेव विमल, हेमराज प्रियव्रत, चंद्रप्रकाश आर्य, आदि लोगों ने कर्मवीर जयानंद भारतीय के चित्र के सम्मुख दीप- प्रज्ज्वलित एवम् पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सर्वप्रथम जयानंद भारतीय स्मृति विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कोली द्वारा जयंती समारोह में दूर-दूर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए अतिथियों एवम् स्थानीय लोगों का आर्य समाज पंचपुरी की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए भारतीय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की से कोटद्वार से आए संस्कार सांस्कृतिक कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत ,संगीत एवम् नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, साथ ही स्थानीय महिला मंगल दलों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी द्वारा समाजसेवा,शिक्षा, साहित्य, राजनीति में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कर्मवीर जयानंद भारतीय गौरव सम्मान 2024 निम्न लोगों को प्रदान किए गए, 1- समाजसेवा कोटद्वार निवासी शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवम् स्वतंत्र पत्रकार विकास कुमार आर्य को वर्षों से उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिय। 2- राजनीति सेवा विकास खंड पोखड़ा प्रमुख प्रीति देवी को उनके उत्कृष्ट राजनीतिक कार्यकाल के लिए। 3- शिक्षा सेवा विकासखंड बीरोंखाल की खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वार को शिक्षा में बेहतर कार्यों के लिय। 4- साहित्य सेवा सहायक अध्यापक शिवदयाल शैलेज को उनके द्वारा की जा रही साहित्य सेवा के लिए, कर्मवीर जयानंद भारतीय गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज पंचपुरी के प्रधान महेशानंद आर्य एवम् संचालन मंत्री जनजीवन राम ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश भारतीय, नरेंद्र भारतीय, सुशील चंद, सुरेंद्र कंबोज,धीरज सिंह आर्य, जसराम आर्य, बलराम आर्य, सर्वेंद्र कुमार, धनेंद्र कुमार, देवचंद, मान सिंह गुसाईं, अजय गुसाईं, बनवारी विमल, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, चंदन लाल, आदि लॉग मौजूद रहे।

