
अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा के अल्मोड़ा परिसर में स्थापित 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी की कैडेट दिव्या सुप्याल एवं कैडेट दिव्या कुँवर ने बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स एनआईएम (NIM)उत्तरकाशी में पूर्ण किया। उन्हें इस कोर्स में अल्फा ग्रेड प्राप्त किया है। कैडेट को अल्फा ग्रेड मिलने पर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा मैडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कैडेट्स और डॉ ममता पंत के कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 24 वीं वाहिनी के कैडेट्स बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कैडेट्स के शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम भी रोशन होता है। उन्होंने आगे कहा कि वे कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कैडेट दिव्या सुप्याल, दिव्या कुँवर का चयन विभिन्न मानकों और प्रतियोगिताओं को उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है। इस कैंप में दोनों कैडेट्स ने अल्फा ग्रेड के साथ बैज भी प्राप्त किये। ज्ञातव्य है कि 24वीं छात्रा वाहिनी के कैडेट्स इससे पूर्व भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। विश्वविद्यालय में सम्मान करने पर उनके साथ कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज शाह, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ) ममता पंत भी मौजूद थे। यह दोनों कैडेट्स सोबन सिंह जीना परिसर की हैं। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने भी इनका सम्मान कर इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके साथ ही कैडेट्स को 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल ने भी सम्मानित किया गया है।