
झण्डीचौड उत्तरी- गौड़ भ्रात्र मण्डल के तत्वावधान में इंटर कॉलेज पोखरी अजमीर (विकास खण्ड दुगड्डा) में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद कुमार चौधरी प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्दलाई (विकास खण्ड रिखणीखाल), जिलाध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी कोटद्वार, निवासी झण्डीचौड उत्तरी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है, सम्मान स्वरूप पुष्पहार, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। यह सम्मान प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, गौड़ भ्रात्र मण्डल के अध्यक्ष सोमप्रकाश गौड़, शिक्षक दिनेश राणा, ग्राम प्रधान सिमलना मल्ला राजेन्द्र कुमार गौड़, ग्राम प्रधान जौरासी चंडी प्रसाद कुकरेती आदि प्रधानों के हाथों प्रदान किया गया।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा की परोपकार करने से सरलता, सादगी, फिजूलखर्ची न करने व दानी प्रवृति का विस्तार होता है। सभा मे श्री चौधरी के सम्मानित होने पर हर्ष ब्यक्त किया गया। झण्डीचौड उत्तरी में हुई सभा की अध्यक्षता अम्बेडकर मंच की अध्यक्षा गीता सिंह ने व संचालन प्रशान्त चौधरी ने किया। सभा मे आलम सिंह,मनोज सिंह, टीका राम,पदम सिंह, गोविंद सिंह कुरील आदि शामिल थे।
गीता सिंह
अध्यक्ष
अंबेडकर मंच झण्डीचौड उत्तरी