
जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में दिनांक 07/09/2025 को समय 2:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा जमुवाही ब्लॉक करंजाकला में सतत् प्रक्रिया के तहत मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी शशीकला सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में ग्राम सभा जमुवाही में संगठन बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है। गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा किया गया। बैठक में मूलनिवासी शक्ति कुमार राव सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी रामरक्षा सदस्य मूलनिवासी संघ तथा सचांलन का कार्य मूलनिवासी हेमराज गौतम सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया।