
माण्डू प्रखण्ड पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की माण्डू प्रखण्ड कमेटी का गठन समारोह रविवार को बोंगावार स्थित पंचायत भवन में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों और नगर वार्डों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस गठन समारोह की अध्यक्षता पीपीआई (डी) के जिला अध्यक्ष मू० देवकीलाल करमाली एवं वरिष्ठ नेता मू० सतेन्द्र कुमार दास ने की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मू० राजेश कुमार मुण्डा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पूर्व अध्यक्ष मू० अर्जुन राम तथा पीपल्स यूथ फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष मू० विजय राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। गठन के दौरान माण्डू प्रखण्ड के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवगठित प्रखंड कमेटी
प्रखंड अध्यक्ष – मू० अर्जुन मुंडा
सचिव – मू० पिटू कुमार
कोषाध्यक्ष – मू० अरविद कुमार
उपाध्यक्ष – मू० विकास मुंडा, मू० सुनिल करमाली
संगठन सचिव – मू० रंजीत कुमार भुईया सदस्य के रूप में सुनिल कुमार, रामचंद्र कुमार, अर्जुन राम, वकिल करमाली, प्रेम रवि, मोती मुंडा, मुनिया देवी, बसंती देवी, अरुण राम, लालू कुमार, बिक्की दास, करना कुमार करमाली, मनोज करमाली, विकास कुमार दास, सुरेन्द्र कुमार, महिलाल करमाली, सत्यम मेहरा, अनिल कुमार रवि, महेंद्र करमाली, नागेश्वर मुंडा, छोटेलाल मुंडा, राजू कुमार, गणेश करमाली सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और आमजन को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पीपीआई (डी) समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करेगी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष मू० देवकीलाल करमाली ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना है। उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और संगठन को गांव-गांव तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एकजुटता से संगठन को मजबूती प्रदान करने की शपथ ली।