
छारदा झारखंड पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक १३/१०/२०२५ को ग्राम छारदा पंचायत में जतरा (मेला) हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जतरा में मंच का संचालन मू० सुभाष उरांव कार्यालय सचिव मूलनिवासी संघ प्रदेश समिति झारखंड ने किया। यह जतरा सांस्कृतिक परंपरा धरोहर एवं मूलनिवासी पहचान पर आधारित है। जतरा में कई गांवों के पहान, पुजार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। जतरा में उपस्थित विशालजन समूह को मू० चन्द्र किशोर उरांव अध्यक्ष मूलनिवासी संघ जिला समिति गुमला, मू० चारो उरांव अध्यक्ष बामसेफ जिला समिति गुमला, मू० बिहारी भगत सह कोषाध्यक्ष मूल निवासी संघ प्रदेश समिति झारखंड ने संबोधित किया। वक्ताओ ने मूल निवासी पहचान, मूल उद्देश्य, मूल निवासी के संवैधानिक अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, और संविधान की सुरक्षा, संवर्धन, न्याय, समता, बन्धुता के संबंध में उपस्थित विशालजन समूह को जानकारी दी। उपस्थित विशालजन समूह ने विचारों को धैर्य पूर्वक सूना।