
चौखुटिया अल्मोड़ा ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत भुवन कठायत द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का 14वाँ दिन है। आज आमरण अनशन में नरेन्द्र सिंह बिष्ट (क्षेत्र पंचायत सदस्य खजुरानी) पांचवा दिन, कैलाश चन्द्र पाण्डे(ग्राम प्रधान खनुली) तीसरा दिन नवीन चंद्र तिवारी, (हाट) दूसरा दिन चंद्रा कोहली (पूर्व ग्राम प्रधान) नौगॉव बेड़ियां, दूसरा दिन क्रमिक अनशन में आज छह लोग, एवं धरने में तीन महिलाएं बैठी हैं। मुख्य मांगो में मुख्यमंत्री द्वारा मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा का शासनादेश जारी करना। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीक स्टाफ की तत्काल नियुक्त की जाए।
आंदोलन के समर्थन में आज महाआक्रोश रैली आयोजित करी गई। रैली में क्षेत्रीय जनता द्वारा हजारों की संख्या में भागीदारी की गई। जिसमें मात्र शक्ति का विशेष योगदान रहा। और गैरसैंण, भिकियासैंण, द्वाराहाट, अन्य ब्लॉकों के सामाजिक कार्यकर्ताओं भी विशेष योगदान रहा।