
चंडीगढ़ पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम और पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार भी पहुंचे IPS पुरण कुमार की अंतिम यात्रा में, पुरण कुमार को जब तक न्याय नहीं आंदोलन बढ़ता जायेगा, इस संकल्प के साथ की आदरांजलि अर्पित। हाल ही में हरियाणा में कार्यरत जातिवादी संस्थागत हत्या के शिकार हुए IPS पुरण कुमार की आज कई दिनों के बाद भारी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम क्रिया दिनांक 15 अक्तूबर 2025 को चंडीगढ़ में हुई। इस मौके पर PPID के हरियाणा राज्य अध्यक्ष विनोद कटारिया भी मौजूद रहे। हजारों लोग IPS की अंतिम यात्रा में रहे शामिल। पार्टी के ढेरों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी रहे मौजूद।