हल्द्वानी नैनीताल आज दिनांक 23/11/2025 को पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पी०पी०आई०डी०) की जिला यूनिट नैनीताल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पी० पी० आई० डी० के जिला प्रभारी चन्दन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए पी० पी० आई० डी० के राष्ट्रीय संगठन सचिव एडवोकेट डॉ० प्रमोद कुमार ने कहा कि मूलनिवासी समाज को मिलजुल कर गैर बराबरी की व्यवस्था को समाप्त कर समतामूलक समाज करना होगा। इसी उद्देश्य के लिए पी० पी० आई० डी० का गठन किया गया।
सभा को इंजी० किसन चन्द्रा, पार्टी के जिला उद्यमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष सूर्यकान्त यादव, सुन्दर लाल बौद्ध, एड० गंगा प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूरन लाल टम्टा, राजेन्द्र प्रसाद, पी० आर० टम्टा, नीलम, रेखा देवी, लीला देवी, कंचन आर्या, रविन्द्र, खुशबु, प्रीति आर्या, सान्या आर्या, बचीराम, प्रेम राम, लहावर मुखिया, आकाश कश्यप सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। इस अवसर पर एडवोकेट नवल किशोर को पी० पी० आई० डी० के नैनीताल जिलाध्यक्ष तथा देवेंद्र प्रसाद टम्टा को महासचिव का दायित्व दिया गया।

