काशीपुर दिनांक 23- 11- 2025 को कृषि उत्पादन मंडी समिति काशीपुर के अतिथि गृह में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपनान बोर्ड कर्मचारी संघ एवं उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक आहूत की गई उक्त बैठक में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सहित कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनमोहन मेहरा, महामंत्री नारायण सिंह राणा, कीर्ति जोशी सहित अपने- अपने इकाइयों के सदस्यों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया गया बैठक में शासन में लंबित सेवा नियमावली एवं एसीपी के प्रकरण पर मुख्य रूप से चर्चा की गई तथा मंडी समितियों में अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए जाने तथा मंडी के रिक्त सभी पदों पर पदाधिकारी नियुक्ति किए जाने की मांग के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को तत्समय किए जाने की मांग की गई संयुक्त बैठक में चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया की शासन स्तर पर लंबित नियमावली एवं एसीपी एवं मंडी समितियों के अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों की नियुक्ति किए जाने तथा बोर्ड के रिक्त सभी उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की नियुक्ति हेतु शासन को ज्ञापन एवं मांग हेतु एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गठित किए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही मंडी समितियों एवं बोर्ड के पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने हेतु प्रबंध निदेशक से अनुरोध किए जाने का निर्णय लिया गया.
उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 चंद्रशेखर ने कहा कार्मिकों के पद बढ़ाया जाए ताकि पदोन्नति का लाभ मिल सके एवं मंडी परिसर में आवश्यकीय कार्य प्राथमिकता के आधार पर जिसमें समस्त मंडियों द्वारा मंडी परिसर के समस्याओं के बारे में अवगत कराया है और पत्राचार भी कराया गया है तत्काल इनका निस्तारण किया जाए मंडी परिसर के अंतर्गत सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए मंडी परिसंपत्तियों को फ्री होल्ड की कार्यवाही कदापि न की जाए फ्री होल्ड होने से मंडी समिति को क्षति होगी लगातार मंडी समितियों से अंशदान विकास सेस का भुगतान किया जा रहा है लेकिन मंडी समितियों के परिसर के समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है जिसको प्राथमिकता से कराया जाए यदि प्रकरणों के निस्तारण न होने की दिशा में आंदोलन प्रारंभ की जाने पर विचार किया गया बैठक में प्रकाश चंदन सिंह दुबारा रमेश चंद्र गोपाल जोशी अजीत कुमार देवेंद्र कुमार महेंद्र सिंह कीर्ति जोशी अनूप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

