रुड़की उत्तराखंड में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस पर रुड़की में “मजदूर महागर्जना जन प्रदर्शन यात्रा” के अंतर्गत कंपनी में कार्यरत मजदूर महिलाओं व पुरुषों ने पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. ललित कुमार को आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 56000/₹ का आर्थिक सहयोग किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मजदूरों के हक के लिए चल रहे आंदोलन से मजदूरों के वेतन की दोगुनी वृद्धि से खुश होकर मजदूरों ने संगठन के लिए सहयोग किया है। साथ ही सैंकड़ों मजदूरों ने हस्ताक्षर अभियान में यात्रा के अंतर्गत हस्ताक्षर कर श्रमिक हित की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर ई. ललित कुमार ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम देशभर में किसी भी मजदूर के साथ शोषण, अन्याय और उत्पीड़न नहीं होने देंगे। हर घर में एक ईमानदार नेतृत्व निर्माण करेंगे। इस मौके पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के हरिद्वार जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष अनुज नहार्वे, पीपल्स सोशल एक्शन के राज्य संयोजक कपिल छाबड़ा, युवा नेता अनुज गौतम, मीडिया सचिव अनिल कुमार, आकाश नोटियाल, सुधीर कुमार, रवि कुमार आदि व सैंकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

