पौड़ी आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को सी सी कैडर कैंप का आयोजन पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बैनर तले जिला पौड़ी में किया गया। कैडर कैंप में पार्टी के सभी सदस्य एकत्रित हुए। जिसमें सुधीर कुमार संगठन सचिव पी पी आई डी उत्तराखंड, एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव पी पी आई डी, सोमपाल सिंह जिला प्रभारी मूलनिवासी संघ कोटद्वार, तेजपाल सिंह डॉक्टर बी आर अंबेडकर जागृति समिति देवरामपुर, गोविंद सिंह जिला बिजनौर सदस्य मूलनिवासी संघ, सदानंद, ओमप्रकाश, सुरेंद्र लाल आर्या, चंद्र सिंह, धर्मवीर, हरीश मौर्या, आर बी राम, महेश गौतम, विकास कुमार आर्या, मनवर लाल भारती, आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर महेश गौतम को पार्टी का पौड़ी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। और कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

