नानकमत्ता दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय समुदाय को एचआईवी/एड्स के प्रति वैज्ञानिक, तथ्यपरक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण प्रदान करना तथा सामाजिक कलंक व भ्रांतियों को समाप्त करना था। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजला दुर्गापाल द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “विश्व एड्स दिवस हमें जागरूकता, करुणा और वैज्ञानिक सोच का संदेश देता है। एचआईवी/एड्स एक चिकित्सीय स्थिति है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजला दुर्गापाल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि जोशी, सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. निवेदिता अवस्थी, डॉ. चंपा टम्टा, डॉ. उमेश जोशी, डॉ ललित सिंह बिष्ट, डॉ. मंजुलता जोशी, डॉ. निशा परवीन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. निशा आर्या, डॉ. आशा गढ़िया, डॉ दर्शन सिंह मेहता, महेश कन्याल, राम जगदीश सिंह, विपिन थापा, सुनील कुमार तथा छात्र संघ उपाध्यक्ष युवराज सिंह तथा भावना राणा, बेअंत सिंह, मनोज जोशी, परमजीत कौर, अनामिका, अनन्या सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं एन एस एस के अधिकांश स्वयंसेवक उपस्थित रहे। एकदिवसीय शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का संचालन डॉ. मीनाक्षी द्वारा किया गया।

