द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 15 जून 2026 को द्वाराहाट के विपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में केंद्रीय विद्यालय का पहला सत्र 2026 – 27 के लिए कक्षा 1 से 5 तक के लिए प्रवेश फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। जो आगामी 22 जून 2026 अपराह्न 2:00 बजे तक वितरित किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला, लोग प्रवेश फॉर्म लेने के लिए कड़ी धूप में लंबी कतारों में खड़े रहे। बता दें केंद्रीय विद्यालय के लिए द्वाराहाट में काफी लंबे समय से आंदोलन हो रहा था।

