हल्द्वानी (नैनीताल) आज दिनांक 18 जून 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई नैनीताल द्वारा सुबोध उनियाल स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार देहरादून को एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सया अधिकारी हल्द्वानी नैनीताल के द्वारा प्रेषित किया गया। जिसमें कहा गया कि उत्तराखंड के जिला नैनीताल के महानगर हल्द्वानी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में हर रोज हजारों की संख्या में कुमाऊं के कई जिलों से सभी वर्गों एवं समुदायों के लोग पर्याप्त संख्या में अपने उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते हैं, परंतु उक्त अस्पताल में प्राप्त मात्रा में चिकित्सया उपकरणों की कमी एवं अत्याधुनिक मशीनों का अभाव जिससे बीमार मरीजों का सही रुप से उपचार नहीं हो पता है। तथा अति निर्धन लोगों द्वारा महंगे अस्पतालों में उपचार कर पाना संभव नहीं हो पता है। जिस कारण उन्हें अधूरी इलाज में और सुविधाओं के अभाव में रहना पड़ता है। लिहाजा पार्टी निम्न मांग करती है कि मरीज के लिए पर्याप्त संख्या में विभिन्न रोगों से संबंधित डॉक्टर्स की नियुक्तियां की जाए, डॉक्टर्स द्वारा देखने हेतु 2 बजे तक के समय को बढ़ाकर 1 घंटा अतिरिक्त समय बढ़ाया जाए, चिकित्सया उपकरणों एवं अत्याधुनिक मशीनों को मुहैया करवाया जाये, ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट गंगा प्रसाद राज्य संगठन सचिव, जिला प्रभारी नैनीताल, योगिता दीप महिला जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण जिला अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, पंकज अंबेडकर सामाजिक कार्यकर्ता, आकाश भारती सामाजिक कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

