देहरादून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में DM रहे और उत्तराखंड सरकार में सचिव के पद पर अपनी सेवा दे चुके चंद्र सिंह का आज 9 जुलाई 2026 को अपने निवास स्थान देहरादून में निधन हो गया है। उनके निधन पर पी पी आई डी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और साप्ताहिक वंचित स्वर के संपादक एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया और सामाजिक न्याय आंदोलन को अपूरणीय क्षति बताया, प्रमोद कुमार ने कहा साप्ताहिक वंचित स्वर का एक-एक अंक को वो अपनी लाइब्रेरी में सुरक्षित रखते थे और उनके यहां आने वाले लोगों को पढाते थे उनकी हौसला अफजाई ने भी वंचित स्वर के प्रकाशन में हमें अमूल्य योगदान प्रदान किया। पत्रकार आशु कवि ने कहा मेरी उनसे पहली मुलाकात अंबेडकर छात्रावास उत्तरकाशी में हुई थी तब उन्होंने हमें पढ़ लिख कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, फिर 2015 में नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मिलना हुआ जब मैंने पत्रकारिता में अपनी रुचि बताई तो उन्होंने खूब हौसला बढ़ाया।

