नई टिहरी हरेला पर्व के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नई टिहरी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों तथा न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितीन शर्मा, अपर जिला जज नसीम अहमद, सीनियर सिविल जज मिथलेश पांडे, अपर सिविल जज ऐश्वर्या बौरा, सिविल जज पुनीत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिया, अधिकार मित्र एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

