पिथौरागढ़ दिनांक 31 जुलाई 2026 को सफाई कर्मचारी दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र कॉलोनी, टकाना में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मूलनिवासी संघ, डॉ. आंबेडकर संयुक्त विकास समिति तथा मूलनिवासी विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के समाज एवं राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षिक पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने तथा समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
उपस्थित सदस्य:
1. पंकज कोहली जिला महासचिव मूल निवासी संघ पिथौरागढ़
2. सूरज कुमार जिला कोषाध्यक्ष मूल निवासी संघ पिथौरागढ़
3. जितेंद्र प्रसाद संगठन सचिव मूल निवासी संघ पिथौरागढ़
4. राजेश कुमार अध्यक्ष मूलनिवासी विद्यार्थी परिषद
5. विजेंद्र प्रसाद
6. डॉ महेश मुरारी
पवन कुमार, अजय कुमार, नरेश लाल, प्रदीप कुमार, नरेश सिंह, तरुण, प्रिंस, विशाल, सौरभ, अनिल कुमार, बलविंदर, रामपाल, जसवंत सिंह, आर्यन, नवदीप, सुनील कुमार, अजीत कुमार तथा अन्य सम्मानित सदस्य, सफाई कर्मचारी, महिलाएं, युवा, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगी संगठनों, उपस्थित सदस्यों, सफाई कर्मचारियों एवं सभी सहभागी साथियों का आयोजकों द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

