हल्द्वानी आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को हल्द्वानी महानगर में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारी द्वारा महानगर में नशे एवं स्मैक की लत के चलते नाबालिक बच्चों के भविष्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की गई तथा पिछड़े वह मलिन बस्तियों में जिसमें शहर से लगी हुई बस्तियों में बच्चों का भविष्य नशे के चलते खराब हो रहा है। जिससे वह अपनी पढ़ाई इत्यादि छोड़कर अत्यधिक रूप से नशे की लत कि गिरफ्त में है साथ ही कुछ निजी स्कूल कॉलेज के आसपास भी नशे के कारोबारी गिरोह सक्रिय हैं। लिहाजा कुमाऊं क्षेत्र के डीआईजी महोदय एवं जिला प्रशासन के माध्यम से उक्त बढ़ते नशे के खिलाफ रोकथाम की कार्यवाही करनी चाहिए जल्दी इस विषय पर पार्टी संगठन के लोग पूरे प्रदेश में नशे के विरुद्ध मुहिम चलाएंगे और महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन व धरना प्रदर्शन भी करेंगे तथा पीपुल्स पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद द्वारा कहा गया कि हल्द्वानी में जल्द कुमाऊं स्तर का ही बाल मित्र काउंसलिंग केंद्र खोला जाए जिससे नोनीहाल एवं युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचकर बेहतर काउंसलिंग प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा एवं पढ़ाई की तरफ दिशा देते हुए बेहतर भविष्य प्रदान किया जाए। तथा साथ ही राज्य के प्रत्येक जिला स्तर पर वन स्टॉप सेंटरों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर काउंसलरों के माध्यम से नशे के गिरफ्त में आए युवाओं का मन एवं हृदय परिवर्तन करना चाहिए। आज बैठक में एडवोकेट गंगा प्रसाद एवं लक्ष्मी नारायण चंदन राम, हरीश राम, इरशाद अंसारी, अंशुमान सिंह, रमेश चंद्र, दीपक कुमार, कविता देवी, चंपा देवी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी जन मौजूद रहे।

