द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को मूलनिवासी संघ जिला इकाई अल्मोड़ा की एकदिवसीय बैठक बहुजन प्रेरणा स्थल कमलघाट द्वाराहाट में संपन्न हुई। जिसमें 20 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान दिल्ली में होने जा रही मजदूर महागर्जना महारैली के बारे में चर्चा हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। जिसमें मुख्य वक्ता एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपीआईडी ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राज्य महासचिव प्यारेलाल ने की तथा संचालन जिला महासचिव रमेश चंद्र द्वारा की गई। बैठक में मूल निवासी संघ के जिला प्रभारी प्रताप राम, मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र, व बामसेफ के जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र, जिला संगठन सचिव विपिन चंद्र, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर, तहसील अध्यक्ष द्वाराहाट प्रदीप कुमार, बामसेफ सदस्य दिनेश चंद्र सामाजिक कार्यकर्ता विधान रन, सुधांशु कुमार, अमन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

