रानीखेत (अल्मोड़ा) आज दिनांक 6 सितंबर 2026 को बामसेफ जिला इकाई अल्मोड़ा की ओर से रविवार को अम्बेडकर पुस्तकालय भवन, रानीखेत में एक दिवसीय महिला कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में बामसेफ के राज्य प्रशिक्षण सचिव मूलनिवासी दिनेश टम्टा तथा बामसेफ अल्मोड़ा के महिला उपाध्यक्ष मूलनिवासी नीलम टम्टा ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
शिविर में रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज की गई तथा शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बामसेफ जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा मूलनिवासी नवीन चंद्र द्वारा किया गया।

