जौनपुर आज दिनांक 01/04/2025 को समय 11:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्रामसभा भैसनी ब्लॉक करंजाकला जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी ओमकार ग्रामसभा अध्यक्ष मूलनिवासी संघ भैसनी के द्वारा किया गया। दुसरी मीटिंग बैठक ग्राम सभा जरौव ब्लॉक सोधी शाहगंज में समय 2:00 बजे से मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी रामधनी सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। आज मूल निवासी शिक्षण संस्थान जरौव में बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा भी दिया गया। बैठक में संगठनात्मक विचार देते हुए मूलनिवासी राजवहादुर पूर्व उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर, मूलनिवासी राजवहादुर पूर्व संगठन सचिव मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर,
मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, तथा संचालन का कार्य मूल निवासी सोनू कुमार राव सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा भैसनी ब्लॉक करंजाकला में और ग्राम सभा जरौव ब्लॉक सोधी शाहगंज में संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया। और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा किया गया।


