पिपरा (बिहार) आज दिनांक 11 मई 2025 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के द्वारा पिपरा तरैया प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण डॉ० प्रमोद कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया में सामाजिक आंदोलन का इतिहास, संवैधानिक जनादेश, संगठन का उद्देश्य, सदस्यता आदि पर चर्चा किया गया। विद्वान प्रशिक्षक ने कार्यकर्ताओं को बताया की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और बहुत सारे परिवारवादी, व्यक्तिवादी पार्टियों के बीच भारतीय संविधान के अनुरूप देश को संचालन के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की गई। देश के नागरिकों के संवैधानिक हितों, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए तथा उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और उसके प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। प्रशिक्षण में जामिल अंसारी, हैरेराम यादव, गुड्डू, शहाबुद्दीन, महंत कुमार, संजय शर्मा, आदित्य कुमार, सूरज कुमार, धीरज राज, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार महंतो, अनुज कुमार दास, इंदिरा अंसारी, रबुजान आलम, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे।

