देहरादून “स्थापना दिवस पर शिक्षकों से किया आह्वान” एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के 19वें स्थापना दिवस पर पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह बुटोइया ने सभी संस्थापक सदस्यों, पूर्व पदाधिकारी, वर्तमान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी सामान्य सदस्य एवं शुभचिंतकों को बधाई एवं मंगल कामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई विद्यालयों को मर्ज कर क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। यह प्रदेश के आम नागरिक से लेकर शिक्षक अधिकारियों कर्मचारी एवं शासन प्रशासन से लेकर सरकार तक की सामूहिक कमजोरी है। यदि समय रहते प्रयास किए जाते पलायन की ओर ध्यान दिया जाता। प्रयास कर लक्ष्य निर्धारित किए जाते तो हम इस समस्या से बच सकते थे। उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि सही दिशा में शिक्षा प्रदान कर छात्र-छात्राओं को सही व गलत में अंतर करना सिखाए उन्हें तर्क एवं प्रश्न करना सिखाएं, तभी जाकर हम बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निर्माण कर उन्हें भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं। शिक्षक समाज का मार्गदर्शन है संगठन के माध्यम से भी यही प्रयास किया जाना चाहिए जिससे समस्त भारत सहित विश्व का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। आज ही के दिन वर्ष 2007 में एससी एसटी शिक्षक एक संगठन के रूप में संगठित हुए थे। संगठन का पंजीकरण सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में हुआ था।

