
अल्मोड़ा नगर निगम सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। महेश चन्द्र आर्या को समिति का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही विभिन्न समस्याओं पर भी सदस्यों ने चर्चा की। मंगलवार को हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सत्यापन अभियान और सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। उन्होंने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने, लोअर मालरोड व धारानौला क्षेत्र में टुक-टुक या मिनी बस चलाने आदि की मांग की। समिति की नई कार्यकारणी का गठन कर महेश चन्द्र आर्या को अध्यक्ष, आरपी जोशी को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी को सचिव, एमडी कांडपाल को कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह को संगठन सचिव, बिशन सिंह बिष्ट को सह सचिव और नारायण दत्त पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, नवीन चंद्र जोशी को सदस्य बनाया गया। साथ ही धराली में हुई आपदा को लेकर दुख भी प्रकट किया। यहां डॉ.पीसी जोशी, त्रिलोक सिंह, गंगा सिंह, शेष राम, मदन सिंह मेहता, एएस कार्की, गणेश सिंह, एमबी साह, हरीश आदि रहे।