
बोधगया (बिहार) मूलनिवासी संघ का राष्ट्रिय अधिवेशन बुद्धा हेरीटेज सेंटर बोधगया बिहार मे दिनांक 09 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2025 तक चला जिसमें BS4 राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ के लोक महोत्सव एवं विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर पहले दिन बहुत ही भारी संख्या में बहुजन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। उपस्थित जन समूह ने आने वाले समय में मूलनिवासी बहुजनों की समस्या के समाधान हेतु देश में LPG पॉलिसी, निजिकरण के विरोध में और संपूर्ण राष्ट्रीयकरण के एजेंडा लागू करने हेतु बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ऐसा शपथ ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मू० हनिफ हाँसलोद (राष्ट्रीय महासचिव, मूलनिवासी संघ), प्रस्तावना मू० संगीता सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मूलनिवासी संघ), उद्घाटक मू० डॉ के एस चौहान (वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्चतम न्यायलय, नई दिल्ली), मुख्य अतिथि मू० बी डी बोरकर (चेयरपर्सन, डी के खापर्डे मेमोरियल ट्रस्ट), विशिष्ट अतिथि मू० इंजि० आर एल ध्रुव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ), भंते आकाश लामा (बौद्ध महाविहार, गया), मू० निशिकांत कुशवाहा (यूथ आइकॉन, बिहार), अध्यक्षता एड पंकज कुमार रवि (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मूलनिवासी संघ), द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे।