
कोटद्वार (पौड़ी) कोटद्वार विधायक की कार्यनीति पर शैलशिल्पी विकास संगठन ने लगाया भेदभाव का आरोप बता दें की इस पोस्ट में संलग्न तस्वीरें एक वर्ष पूर्व 6 सितंबर 2024 की हैं, जब उत्तराखंड प्रदेश के मूलनिवासी शिल्पकार समाज के समग्र विकास को समर्पित शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को गढ़वाल में स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी क्रांति दिवस की 92 वीं वर्षगांठ पर पौड़ी क्रांति के नायक कर्मवीर जयानंद भारतीय के सम्मान में आयोजित सातवें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा उन्हें चार मांगों का मांगपत्र सौंपा गया था, संगठन ने पूरे एक वर्ष तक इंतजार किया कि शायद किसी दिन किसी एक मांग को उनके द्वारा पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने एक भी मांग का कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे सिद्ध होता है कि उनकी स्पष्ट कार्यनीति भेदभाव पूर्ण है।
शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा निम्न चार मांगे लिखित रूप से उनके समुख रखी थी
1- तहसील परिसर में देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने हेतु तहसील प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाए जाने, क्योंकि संस्कृति विभाग मूर्ति लगाने की संस्तुति दे चुका था उन्हें सिर्फ तहसील प्रशासन से अनापत्ति दिलवानी थी, उन्होंने नहीं दिलवाई।
2- पेशावर क्रांति 23 अप्रैल 1930 की वर्षगांठ एवं पौड़ी क्रांति 6 सितंबर1932 की वर्षगांठ पर पेशावर क्रांति के नायक चंद्र सिंह गढ़वाली एवं पौड़ी क्रांति के नायक कर्मवीर जयानंद भारतीय के सम्मान में स्कूलों में राजकीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने का शासनादेश जारी कराए जाने की मांग।
3- कोटद्वार नगर क्षेत्र में जयानंद भारतीय मार्ग के सामने स्थित चौक पर कर्मवीर जयानंद भारतीय की मूर्ति लगाने एवं उक्त चौक का नामकरण उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय जी के नाम से करने की मांग।
4- वार्ड नं 22 सिम्मलचौड़ में कर्मवीर जयानंद भारतीय की स्मृति में पुस्तकालय हेतु भूमि उपलब किए जाने विषयक, क्योंकि विगत 8 वर्षों से शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा किराए के भवन में विपरीत स्थिति में बिना संसाधनों के भारतीय की स्मृति में सांकेतिक रूप से पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। साथियों उपरोक्त मांग बहुत बड़ी मांग नहीं थी लेकिन हमारी विधायक ने किसी भी मांग का संज्ञान नहीं लिया। जिसका शैलशिल्पी विकास संगठन को भारी रोष है।
प्रेषक –
विकास कुमार आर्य
प्रदेश अध्यक्ष
शैलशिल्पी विकास संगठन
मुख्यालय – कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड