
द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 11 सितम्बर, 2025 को उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा जिले के अंतर्गत अवैध भांग की खेती एवं नशे के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में तहसील द्वाराहाट अंतर्गत उपतहसील जालली के ग्राम निर्काेट, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र जैतोली में भाँग कि खेती नष्ट किया गया। इसके लिए तहसीलदार द्वाराहाट के नेतृत्व में एक टीम गठित कि गई जिसमे राजस्व निरीक्षक जालली, राजस्व उपनिरीक्षक जैतोली, राजस्व उपनिरीक्षक तकुल्टी के साथ ही होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान शामिल थे। टीम द्वारा 09 सितम्बर, 2025 को ग्राम अंतर्गत जाकर विभिन्न जगहों पर हो रही भाँग कि फसल को नष्ट किया गया। इस कर्यवाही में लगभग 8 से 10 नाली भूमि पर हो रही भाँग कि फसल को नष्ट किया गया और ग्रामवासियो को भाँग कि खेती अवैध रूप से करने पर होने वाली वैधानिक कर्यवाही से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान निर्काेट भी उपस्थित रहे।