
देहरादून दिनांक 14 सितंबर 2025 को sc/ st/ओबीसी वैचारिक महासभा उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन निवर्तमान अध्यक्ष दलीप चंद्र की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार रायपुर देहरादून में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह पांगती (सेवानिवृत IAS) विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत IAS चन्द्र सिंह एवं उत्तराखंड के सभी जनपदों के कार्मिक संगठनों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न वक्ताओं द्वारा संगठन की रणनीति पर चर्चा परचर्चा की गई। द्वितीय सत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रोफेसर जयपाल सिंह के संरक्षण में सम्पन्न हुए तथा निम्न पदाधिकारी चने गए जो इस प्रकार से है।
अध्यक्ष : रघुनाथ आर्य (सेवानिवृत अपर निदेशक)
उपाध्यक्ष : रज़ा अशरफ
उपाध्यक्ष महिला : डॉ राधा बाल्मीकि
उपाध्यक्ष : गीता
महासचिव : दीपक चंद्र
सचिव : नरेंद्र लाल
संगठन सचिव : मनमोहन भारती
कोषाध्यक्ष : विक्रम सिंह
विधि सलाहकार : एडवोकेट त्रिभुवन सिंह