मध्य प्रदेश आज दिनांक 23/11/25 को दैनिक अश्वमेघ भोपाल कार्यालय में ऑल इंडिया संपादक संघ, मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व में नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुम्भकार (भोपाल) को सम्मानित किया गया। इस अवसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुम्भकार द्वारा निम्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं—
• संरक्षक – परमसुख शाक्य भोपाल
• प्रदेश सहयोजक – संतोष पुष्पद (जिला सारंगपुर)
• प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – कमल चौरसिया (नरसिंहगढ़)
• वरिष्ठ सलाहकार – आर. डी. राठौर (भोपाल)
• प्रभारी, आईटी एवं सोशल मीडिया (प्रदेश) – पद्मेश सुराजिया एवं सुमिध वाघमारे (भोपाल)
• प्रदेश प्रवक्ता – अनिल सोनी (भोपाल)
• प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – शिवप्रकाश रियार (इंदौर)
• कार्यकारिणी सदस्य – संजीव सेगरिया।
इसके अतिरिक्त राजेश विश्वकर्मा (भोपाल), विनोद झारिया ओमप्रकाश मेहरा सतीश (भोपाल), प्रभावती शाक्य सहित अनेक संपादक भी उपस्थित रहे। शीघ्र अति शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अंत में संगठन की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

