कोटद्वार गढ़वाल शैलशिल्पी विकास संगठन के कोषाध्यक्ष सेवानिवृत वन क्षेत्राधिकार केशीराम निराला को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा आगामी 13 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। केशीराम निराला का उक्त राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन होने पर शैलशिल्पी विकास संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि निराला वन विभाग से सेवानिवृत होने के बाद से ही निरंतर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर, ज्योतिबा फुले की विचारधारा पर चलते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सेवानिवृत डीएफओ धीरजधर बछवाण, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रधानाचार्य सोहनलाल, जयदेव सिंह मानव, ऐ टू जेड डिजिटल सेवा केंद्र के संस्थापक एडवोकेट जोनी कुमार, शिवकुमार, अनिलकुमार, निखिल कुमार,अनुज चौधरी, आदि ने केशी राम निराला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

