हल्द्वानी बागजाला वासियों द्वारा किसान महासभा के नेतृत्व में मालिकाना अधिकार और निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने समेत 8 मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलाते हुए राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर, दर्जा राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, डीएफओ तराई पूर्वी, पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ताओं सहित लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को अपनी समस्याओं से अवगत कराए जाने के बावजूद राज्य की भाजपा सरकार द्वारा सुनकर भी अनसुना कर समस्याओं का समाधान करने के बजाय जल संस्थान से जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजी गई धनराशि रू.13.31 लाख का कार्य भी करने से रोका जा रहा है। जबकि अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू होने से एक दिन पहले यानि 17 अगस्त 2025 को लालकुआं विधायक के बागजाला प्राथमिक विद्यालय में आगमन के मौके पर किसान महासभा बागजाला द्वारा सभी समस्याओं का समुचित हल किये जाने के लिए 19 अगस्त 2025 से चलने वाली विधानसभा में प्रस्ताव लाये जाने के लिए दिए गए ज्ञापन के जवाब में विधायक ने 2 – 3 माह में समस्याओं का हल हो जाने को कहा था। लेकिन 3 माह बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हैं। शासन प्रशासन के इसी रवैये के खिलाफ आगामी 25 नवंबर 2025 मंगलवार को बागजाला के धरने के 100 दिन पूरे होने पर हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

