टिहरी गढ़वाल आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के अंतर्गत कुंजापुरी हिंडोलाखाल के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई। जिसमें लगभग 28 यात्री सवार थे मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा अन्य सभी घायलों को सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। बस में सभी यात्री गुजरात से मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे।

