उदयरामपुर नयावाद आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजी.) के तत्वावधान में आर्य समाज उदयरामपुर मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे ट्रस्ट की ओर से 15 दिव्यांग, वृद्ध, बेसहारा व ज़रूरतमंद लोगों को गरम रजाईयां बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद पंत (पूर्व वनाधिकारी) व संचालन आर्य समाज
उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनवर लाल भारती (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कहा कि ट्रस्ट निरंतर दीन दुखियों की सेवा व आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों की शिक्षा के लिए मदद करता आ रहा है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा कि सम्पन्न लोगों को दीन दुखियों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ए वी एन स्कूल हलदुखाता के छात्रों अभिषेक व अभिज्ञान को शिक्षा के विस्तार के लिए 5-5 हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
सभा को संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, सर्वोदय सेवा ट्रस्ट के दीपक कुकरेती, इंदु कंडवाल, मोहन सिंह भारती, राजेन्द्र पंत, प्रीति,अंशिका आदि ने सम्बोधित किया। सभा मे विमला देवी, लक्ष्मी देवी, बीरा देवी, आशीष कुमार, सुरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश, कलावती देवी व शशि देवी आदि मौजूद रहे।
सादर – डॉ.सुरेन्द्र लाल आर्य
संस्थापक अध्यक्ष
आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत)
पदमपुर सुखरो कोटद्वार

