अल्मोड़ा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा के आदेशानुसार दिनांक 23/01/2026 को “सुरक्षित दवा:सुरक्षित जीवन ” दो दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में कृषि पंचायती राज विभाग के सहयोग से रा0उ0नि0 चौकी धुधलियि में अधिकार मित्र किरन बाला एवं बबीता शाह द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कृषकों, पंचायती राज प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2025, मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणाम, नशीली दवाओं की रोकथाम, निशुल्क कानूनी सहायता, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता एवं महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, शिक्षा एवं कानून, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446, MANAS हेल्पलाइन 1933 एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया गया तथा 28/01/26 को रामलीला मैदान दन्या में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर के विषय में जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गए।

