कालाढूंगी आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस पर डॉo अम्बेडकर एकता फाउंडेशन कालाढूंगी व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति तथा शोषित वर्ग उत्थान समिति के संयुक्त तत्वाधान मे अम्बेडकर पार्क वार्ड नo 3 कालाढूंगी मे देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया!
कार्यक्रम का सुभारम्भ संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चंद्रा ने झंडा फहरा कर किया! राष्ट्रगान के बाद अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चंद्रा ने अपने भाषण में कहा भारत के आजाद होने के बाद भारत गणराज्य में 1950 को संविधान के लागू होने पर हम गणतंत्र दिवस मानते है आज हम 77वां गणतंत्र दिवस मना रहें है उन्होंने सभी को संविधान में लिखित मूल अधिकारों के साथ साथ मूल कर्तव्यों का भी निर्वाहन करने को कहा सभी को बधाई दी!
अन्य वक्ताओं मे संगठन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द कुमार, संगठन के सचिव धनीराम, कीर्ति लाल सागर, कुसुमा देवी आदि थे! संचालन दीक्षा आर्या ने किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई! बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया! मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम समापन किया गया!
कार्यक्रम में उपस्थित –
1. अध्यक्ष -एडवोकेट जगदीश चंद्रा
2. सचिव – धनीराम
3. महासचिव-मदन चंद्रा
4. कोषाध्यक्ष -अरविन्द कुमार
5. उपसचिव – भुवन टम्टा
6. संगक्षक – जोगिंदर प्रसाद, धनीराम, अनिल कुमार, भारत चंद्रा, कुशमा देवी, नंदू लाल, हेमा देवी, गीता देवी, दीक्षा आर्या, पुष्पा देवी, कीर्तिलाल सागर, रमेश सैनी, विनोद आर्या, प्रियंका आर्या, श्वेता आर्या, गणेश राम, नंद लाल, महेश चंद्र, अमरजीत तथा दर्जनों बच्चे उपस्थित रहें।

