अल्मोड़ा आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को शिविर में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम की मंशा के अनुरूप लोगों कोंलाभन्वित करें। शिविर में 32 विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 का निस्तारण शिविर स्थल पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। आज के शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 406 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। आधार पंजीकरण से संबंधित 27 कार्य संपादित किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 162 प्रमाण पत्र, ग्राम विकास विभाग द्वारा 55 प्रमाण पत्र एवं 25 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 111 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 30 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में ₹22,550 (बाइस हजार पांच सौ पचास रुपये मात्र) की बिक्री दर्ज की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट समेत जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

