द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को मूलनिवासी संघ जिला इकाई अल्मोड़ा के बैनर तले यूजीसी के समर्थन में एक विशाल रैली घटगाड़ पुल से तहसील द्वाराहाट तक निकाली गई। रैली में जय भीम के नारों के साथ यूजीसी लागू करो, नहीं तो कुर्सी खाली करो, नारों के साथ दर्जनों क्षेत्र वासियों ने यूजीसी को पूर्ण रूप से लागू करने के संबंध में उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 58 पदों हेतु जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति हेतु मात्र 01 पद आरक्षित किया गया है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा जारी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की विज्ञप्ति में नियमानुसार आरक्षण रोस्टर लागू कर संशोधित विज्ञप्ति जारी किए जाने के संबंध में मूलनिवासी संघ जिला इकाई अल्मोड़ा ने आज उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वाराहाट के माध्यम से राज्यपाल, कुलाधिपति उत्तराखंड सरकार देहरादून को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में भुवन चंद्र लहरी, प्रतापराम, प्यारेलाल, पूरन शिल्पकार, प्रेम कुमार, गणेश चंद बौद्ध, रमेश चंद्र, कृष्ण प्रसाद, ताराचंद्र, दिनेश चंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

