हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
पुलिस कार्यवाही
दिनांक 18.04.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था/गश्त एवं संदिग्ध वाहन-व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अयान उर्फ आशू (उम्र 21 वर्ष) निवासी रईस हलवाई वाली गली, मोहम्मदी चौक, बनभूलपुरा को 20.99 ग्राम स्मैक एवं बिना नंबर प्लेट सुजुकी Access 125 स्कूटी के साथ यात्री शेड, स्लॉटर हाउस गौला बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में
FIR No. 69/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

