बिजनौर (उत्तर प्रदेश) आज दिनांक 1 मई 2026 को International Workers’ Day के अवसर पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वाधान में एक दिवसीय विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 1 मई 2026 को ग्राम अल्हैयारपुर उर्फ हाजीपुर, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “देश में बढ़ रही मजदूरों की समस्या, अन्याय व अत्याचार के खिलाफ” रखा गया, जिसमें मजदूरों के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस जनसभा की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एस. चौहान ने की। कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और वक्ता उपस्थित रहे, जिनमें मू़. बोहती देवी, मू. हेमराज सिंह पटेल (राष्ट्रीय महासचिव), मू. डॉ. प्रमोद कुमार, मू. ललित कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीपल्स यूथ फ्रंट) सहित अन्य नेता शामिल थे। वहीं दूसरी ओर, मुख्य अतिथियों में मू. अजय जीनवाल (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), मू. आर. के. विद्यार्थी (राष्ट्रीय संगठन सचिव), मू. राम कुमार सिंह (राष्ट्रीय संगठन सचिव) और मू. गौरव धीमान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीपल्स यूथ फ्रंट) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और मजदूरों ने भाग लिया। वक्ताओं ने मजदूरों के शोषण, रोजगार असुरक्षा और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर सरकार और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सभा के अंत में सभी ने एकजुट होकर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और संविधान के मूल्यों—समता, स्वतंत्रता और बंधुता—को मजबूत करने का संकल्प लिया।

