सतना (मध्य प्रदेश) देश के सभी जिलो मे 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रैली एवं सभा का आयोजन किया जाना था उसी तारतम्य मे PPID जिला इकाई सतना म.प्र. द्वारा भी 1 मई 2026 को रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से जिला के सैकड़ो मूलनिवासी सयुंक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय सतना के सामने एकत्रित होकर विशाल रैली मे तब्दील होकर बाबा साहब अमर रहे ,राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले अमर गगनचुंबी नारो के साथ यह विशाल रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से चलकर धवारी चौक जिला पंचायत कार्यालय सतना के सामने से चलकर आदित्य कॉलेज रोड होते हुए मजदूरों के सम्मान में पी पी आई डी मैदान में एस सी एस टी ओ बी सी हम भारत के मूलनिवासी जैसे गगन भेदी नारों के साथ यह रैली पेट्रोल पंप धवारी होते हुए प्रजापति भवन सतना म प्र में सभा का रूप ले लिया सर्व प्रथम संगठन का राष्ट्रगीत पश्चात संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर प्रतिज्ञा दिलाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मू डॉ सुनील कुमार प्रजापति पी पी आई डी जिला अध्यक्ष सतना व मुख्य अतिथि मू स्नेहलता सिंह राष्ट्रीय महासचिव पी पी आई डी (यूथ) रही। अनुभवी वक्ताओं ने मजदूरों के सम्मान में बारीकी से विश्लेषण किया कार्यक्रम का सफल संचालन मू नीलू जायसवाल पी पी आई डी प्रदेश उपाध्यक्ष म प्र द्वारा किया गया एवं आभार वाद कार्यक्रम का समापन किया गया
जिला अध्यक्ष
मू डॉ सुनील कुमार प्रजापति
पी पी आई डी
जिला इकाई सतना म प्र

