कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत), कोटद्वार के तत्वावधान में पूर्व सैनिक,समाजसेवी जगमोहन सिंह आर्य जी की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई 2026 (गुरुवार) को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गीता नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) तथा केशी राम निराला (सेवानिवृत्त रेंजर) उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन प्रेमलाल खंतवाल (ट्रस्टी) करेंगे। इस अवसर पर जगमोहन सिंह आर्य जनसेवा सम्मान – 2026 प्रदान किया जाएगा, इस वर्ष यह सम्मान शिक्षक प्रमोद कुमार चौधरी को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में मनवर लाल भारती (पूर्व प्रधानाचार्य) तथा ओमप्रकाश कोटला (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरुष’ करेंगे। शिवकुमार के संयोजन में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक : 21 मई 2026 (गुरुवार)
समय : प्रातः 10:00 बजे
स्थल : अरोमा होटल एंड रेस्टोरेंट, घमंडपुर, निकट नींबूचौड़, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
श्रद्धेय जगमोहन सिंह आर्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से सेवानिवृत्त होने के बाद दशकों तक समाजसेवा में समर्पित रहे। उन्होंने शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर हमेशा समाजहित में कार्य किय,उनके आदर्शों और योगदान को याद करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों एवं जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धेय जगमोहन सिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
प्रेषक-
डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य
अध्यक्ष
आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत)
कोटद्वार, उत्तराखंड।

