कोटद्वार गढ़वाल दिनांक 21 मई 2026 को आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट पंजी कोटद्वार गढ़वाल के तत्वावधान में पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी जगमोहन सिंह आर्य की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर घमंडपर स्थित होटल अरोमा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक प्रमोद चौधरी को जगमोहन सिंह आर्य जनसेवा सम्मान 2026 से विभूषित किया गया।
सर्वप्रथम दिवंगत आर्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, सेवानिवृत रेंजर केशीराम निराला मौजूद रहे, मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आर्य को याद करते हुए कहा कि, जगमोहन सिंह आर्य ने पहले सीआरपीएफ में रहते हुए देश की सेवा की एवं सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने समाजसेवा का कठिन रास्ता चुना,
आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट पंजी के अध्यक्ष सर्वोदय पुरुष डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि जगमोहन सिंह आर्य ने पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक मोर्चा, दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महामोर्चा, शोषित वर्ग अल्पसंख्यक मोर्चा , जय हरि बल प्रचार समिति जैसी संस्थाओं का गठन कर वे सामाजिक न्याय के मिशन को हमेशा आगे बढ़ाते रहे,उन्होंने भूमिहीनों को भूमि दिलाने के लिए मुहीम छेड़ी थी,
शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगमोहन सिंह आर्य के पुत्र विकास कुमार आर्य ने श्रद्धांजलि सभा के आयोजक आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य एवं सभा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता दिवंगत जगमोहन सिंह आर्य का मूल व्यक्तित्व कभी न हारने वाले, कभी न डरने वाले विद्रोही प्रवृति के व्यक्ति का था।
श्रद्धांजलि सभा को लक्ष्मी देवी, कैप्टन पी एल खंतवाल, डॉक्टर सबल सिंह, किसान नेता परशुराम,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, केशी राम निराला,शिवकुमार, पार्षद सुखपाल सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्धि प्रकाश, सेवानिवृत प्रधानाचार्य भारत भूषण शाह, गीता सिंह, सुरवीर खेतवाल आदि ने संबोधित किया, श्रद्धांजलि सभा में अनिल कुमार,सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामलाल, विनय किशोर, नेत्र सिंह रावत, विनय आर्य, अजय नेगी, संपत्ति नेगी संपादक गढ़ गौरव, धीरेन्द्र सिंह नेगी, आयुष सिंह,विमल प्रसाद प्रशांत चौधरी, संजीव कुमार , सतीश चंद ,रमेश चंद शाह, चंद्रपाल शाह, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, सर्वेश्वरी देवी,आदि लोग मौजूद रहे।
जगमोहन सिंह आर्य जनसेवा सम्मान 2026 से सम्मानित होने पर शिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि बहुत जल्दी सभी के सहयोग से आर्य की स्मृति में उनके नाम से एक ऐसे ट्रस्ट की स्थापना की जाएगी जो प्रतिभावान, मेधावी गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद करेगा।
इस अवसर पर दिवंगत आर्य के परिवार से उनकी धर्मपत्नी सत्यभामा देवी, पुत्र विकास कुमार आर्य,पुत्रवधू संगीता आर्य, पौत्री प्रियदर्शी “दीपक”,बेटियां किरन एवं सुमन, राकेश चन्द्र शाह, आर्यन शाह,मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कैप्टन पी एल खंतवाल, एवं संचालन शिक्षक प्रमोद चौधरी जी ने किया।

