चमोली जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी चमोली महोदय, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।
शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज मेलखेत, सवाड़ एवं वाण की आधारभूत समस्याओं, शिक्षकों की कमी एवं आवश्यक सुविधाओं की मांग उठाई गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उच्चीकृत करने, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की गई।
साथ ही पिंडर घाटी खेता,हरमल,उदयपुर,तोरती आदि क्षेत्र में खराब बीएसएनएल नेटवर्क व्यवस्था तथा थराली विधान सभा के नंदानगर ब्लॉक के सुतोल, कनोल गांवों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया।
जनहित के इन विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा के साथ संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
— प्रकाश राम
सामाजिक कार्यकर्ता
05 थराली विधानसभा,चमोली
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
देवाल खेता मानमती

