नैनीताल अनुसूचित जाति–जनजाति शिक्षक एसोसिएशन जनपद नैनीताल द्वारा शिक्षक–कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर लंबित 19 सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कई बार ज्ञापन एवं संवाद के बावजूद शासन स्तर पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।
संगठन की प्रमुख मांगों में छात्रवृत्ति, आरक्षण रोस्टर, बैकलॉग रिक्तियों की पूर्ति, पदोन्नति, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन योजना (OPS), गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान, सेवा सुरक्षा एवं शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत शामिल है।
संगठन के अनुसार 26 मई 2026 को जनपद नैनीताल की सभी तहसीलों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। 2 जून को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित होगा तथा 7 जून तक जिला मुख्यालय हल्द्वानी/नैनीताल में शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन किया जाएगा।
आज की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा व संचालन दीप दर्शन जिला महामंत्री ने किया. बैठक में उपस्थित विजय आर्य, गिरीश बेरी,दुर्गा प्रसाद, हरिश्चंद्र आर्य, मनोज त्रिकोटी, मंजू आर्य, रुचि आर्य, चंद्र प्रकाश, इंदर आर्य , किशोरी लाल टम्टा, जगदीश विमल आदि उपस्थित रहे.

