हल्द्वानी (नैनीताल) मूलनिवासी संघ उत्तराखंड का हल्द्वानी में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर आदर्श विद्यालय दमुवादूंगा में एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पुरानी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें उत्तराखंड राज्य प्रभारी आर एन दोहरी, उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार, उत्तराखंड राज्य महासचिव प्यारेलाल, उत्तराखंड राज्य उपाध्यक्ष दीपक चिनियाल, प्रताप राम, रीता सिद्धार्थ, अंजू अग्निहोत्री,
उत्तराखंड राज्य संगठन सचिव मूलनिवासी ए विनोद शाह, सुंदरलाल बौद्ध, आर पी गंगोला, गोपाल राम, उत्तराखंड राज्य प्रशिक्षण सचिव कृष्ण चंद्र, उत्तराखंड राज्य कोषाध्यक्ष आदेश गौतम,
उत्तराखंड कार्यालय सचिव कांता प्रसाद मौर्य, सदस्य सोमपाल क्षेत्रपाल, पुष्पा कोहली, नीलमारी राम कोहली आदि लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

