उत्तराखंड अनु० जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा घोषित आंदोलन के प्रथम चरण का आरंभ दिनांक 26 मई 2026 से किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर की तहसीलों एवं उप तहसीलों में संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन समाज, शिक्षा, शिक्षक हितों एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी जिला, मंडल, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि कोई भी तहसील एवं उप तहसील ऐसी न रहे जहाँ संगठन की आवाज़ न पहुँचे। सभी साथियों से ज्ञापन कार्यक्रम के उपरांत फोटो एवं संक्षिप्त विवरण साझा करने का आग्रह किया गया है।
जगदीश राठी
प्रदेश अध्यक्ष
अनु० जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड

