अल्मोड़ा दिनांक 24 मई 2026 को राज्य कार्यकारिणी बामसेफ उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पैनल के माध्यम से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियाँ प्रदान की गईं।
SEC के निर्देशन में जिला प्रभारी अनिल टम्टा एवं टी. आर. आर्या द्वारा जिला अध्यक्ष पद हेतु नवीन चंद्र आर्या के नाम की घोषणा की गई। साथ ही रमेश राम को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इसके उपरांत कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक के दौरान रानीखेत इकाई का भी गठन किया गया। रानीखेत इकाई के अध्यक्ष पद पर दिनेश कोहली को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से दिनेश टम्टा एवं इंद्र लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित साथियों ने संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज में जागरूकता एवं संगठनात्मक विस्तार हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

