उधम सिंह नगर दिनांक 7 जून 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उधम सिंह नगर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. 16 सदस्यों की इस कार्यकारिणी मे मूल. सूर्यकांत यादव को जिला अध्यक्ष, दूधनाथ भारती को जिला महासचिव, भूपेंद्र सिंह सैनी और राजेंद्र प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल, शिव प्रसाद और दयाशंकर सैनी को जिला संगठन सचिव, सरोज को जिला संगठन सचिव (महिला) और बिजेंद्र सिंह को गदरपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा वहां उपस्थित राहत मसीह, रामविलास श्रीवास्तव, रामकुमार आदि लोगों ने जिला कार्यकारिणी के रूप पद ग्रहण किया. कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यालय सचिव एवं जिला उधम सिंह नगर प्रभारी आर.बी.राम ने किया तथा पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट प्रदेश संगठन सचिव सुधीर कुमार ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, PPI’D, Adv.Dr. प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय संगठन सचिव मूल• निवासी संघ आर एन दोहरे, राज्य उपाध्यक्ष PPI’D चंदन राम, राज्य महासचिव PPI’D, अमर सिंह सैनी, पूर्व PPI’D राज्य अध्यक्ष हरीश मौर्य, MKKM की जिलाध्यक्ष नीलिमा कोहली, मूल• निवासी संघ, राज्य कार्यालय सचिव कांता प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रदेश महासचिव और राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया और बधाई दी और आने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती के साथ लड़ने की अपील की और कहा कि अब जनता PPI’D को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है.
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ने लोगों का धन्यवाद, आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यकाल में हमें एक बेहतर टीम मिली है तो हम साथ मिलकर और मेहनत, लगन से PPI’D को उच्चतम स्तर पर ले जाएंगे.

