टिहरी गढ़वाल SSP श्वेता चौबे के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के तहत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब तक कुल 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है। SSP स्वयं मामले की लगातार निगरानी कर रही हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।
दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि मामले से संबंधित किसी भी भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना को साझा न करें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

